Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, January 27, 2021

दिल्ली में अगले 2 दिनों तक शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी, सर्द हवाएं ढाएंगी सितम

नई दिल्ली राजधानी में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान महज तीन से चार डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में धूप खिली रहेगी। लेकिन ठंडी हवाएं भी चलेंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। लोदी रोड का न्यूनतम तापमान महज 4.6 और जाफराबाद का 4.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय शीत लहर का प्रकोप रहेगा। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान जनवरी के अंत तक 5 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। फरवरी में भी सुबह-शाम की ठंडक लोगों को परेशान करेगी। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से मौसम में यह बदलाव होंगे। बीते मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, प्रदूषण भी अभी बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है। राजधानी में बुधवार को एक्यूआई 318 रहा। सफर के अनुसार प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। जमीनी सतह पर हवाएं हल्की हैं। अब अगले दो दिन तक तापमान में कमी रहेगी। फिलहाल अगले तीन दिन तक राजधानी के प्रदूषण स्तर में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदूषण बेहद खराब ही बना रहेगा।

https://ift.tt/3a4JTLG

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot