Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, February 8, 2022

दिल्ली में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, UP समेत इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली : राजधानी में दो दिन से सूरज गर्मी का अहसास करवा रहा है। मंगलवार को भी दोपहर तक धूप सहन से परे थी, लेकिन तीन बजे के आसपास मौसम ने करवट ली। कुछ जगहों पर बादल दिखे तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में भी बारिश हो सकती है और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काइमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज रात और बुधवार सुबह हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट सुनने को मिल सकती है। दिल्ली की हवा में बढ़ी नमी मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह 9 बजे से धूप सहन से परे हो गई थी। तीन बजे तक तो धूप ने लोगों को गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री रहा। दोपहर तीन बजे के बाद कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। लोदी रोड में बूंदाबांदी, सफदरजंग में बूंदाबांदी और रिज में 1.2 एमएम बारिश हुई। पालम और पश्चिमी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी का स्तर 45 से 95 प्रतिशत तक रहा। बुधवार को छाएंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादल छाएंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती हैं। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर सिमट सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री तक रह सकता है। अब 10 फरवरी से सुबह-शाम ठिठुरन होगी। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान एक बार फिर 8 डिग्री के आसपास सिमट जाएगा और यह 14 फरवरी तक ऐसे ही बना रहेगा। वहीं अब कुछ दिन अधिकतम तापमान कम रहेगा। यह 22 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा। 14 फरवरी को दोपहर में फिर गर्मी अपना अहसास करवाएगी। तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में कोरोना की 'खराब' केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

https://ift.tt/MYDtmrk

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot