Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, October 20, 2024

हरियाणा BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद:पंजाब के कारोबारी ओसवाल की बेटी, करोड़ों की हेराफेरी के केस में फंसी वसुंधरा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल की भतीजी और पंजाब के ओसवाल ग्रुप के मालिक पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा 3 अक्टूबर से युगांडा की जेल में बंद है। वसुंधरा पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप है। पंकज ओसवाल पिछले 17 दिनों से बेटी को ढूंढ रहे थे। परिवार ने बेटी को अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगाए थे। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पंकज ने भारत सरकार के अलावा यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप से मदद मांगी थी। मामला सामने आने के बाद युगांडा सरकार ने वसुंधरा को कानूनी सहायता देने का भरोसा दिया है। वसुंधरा मंगलवार (22 अक्टूबर) तक जेल से बाहर आ सकती है। युगांडा में रह रहे भारतीयों ने PM से लगाई गुहार युगांडा में रह रहे भारतीयों को मीडिया रिपोर्ट्स से जब वसुंधरा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखे जाने के बारे में पता चला तो उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री से संपर्क साधने की कोशिश की। उन्होंने सरकार से वसुंधरा के बारे में डिटेल मांगी। जिसके बाद युगांडा सरकार की तरफ से भारत सरकार को बताया कि वसुंधरा युगांडा के कपाला शहर की नाकासोंगोला जेल मे बंद है। तंजानिया सरकार की तरफ से वसुंधरा पर यह कार्रवाई की गई। युगांडा सरकार की तरफ से भारत सरकार को ये भी स्पष्टीकरण दिया गया कि वसुंधरा पर सरकार या वहां की पुलिस की तरफ से किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया, न ही उसे गैरकानूनी ढंग से रखा गया है। वसुंधरा को पहले हुई पूछताछ के आधार पर केस दर्ज कर जेल में बंद किया गया है। पूरी कार्रवाई कानूनी रूप से की गई है। ओसवाल के प्लांट से ही हुई गिरफ्तार रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था। उन्होंने गिरफ्तार करने से पहले अपनी पहचान या वारंट नहीं दिखाया था। पंकज ने दावा किया कि कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण उनकी बेटी की गिरफ्तारी हुई है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं, इसलिए उसे अवैध रूप से रखा गया है। पंकज के मुताबिक एक पूर्व कर्मचारी ने गारंटर के तौर पर ओसवाल के परिवार के साथ 2 लाख डॉलर का लोन लिया था। जब ओसवाल परिवार ने गारंटी लेने से इनकार कर दिया तो उसने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगा दिए। बाद में वह शख्स युगांडा से भाग गया। युगांडा में कंपनी की डायरेक्टर है वसुंधरा पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल पिछले 10 साल से स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। वह एक आलीशान महल में रहते हैं, जिसकी कीमत 1649 करोड़ रुपए है। वहां वह अपना कारोबार चला रहे हैं। उनकी बेटी वसुंधरा युगांडा में PRO इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है। कंपनी का पूरा कामकाज वसुंधरा ही संभालती है। ऑस्ट्रेलिया में भी विवादों में रह चुके ओसवाल दंपती पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पहले भी विवादों में रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन पर 100 मिलियन के डॉलर टैक्स चोरी करने और लोन में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों दंपती ने दिसंबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया था। पंकज ओसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में ताजमहल जैसा महल बनवाना शुरू किया था। करीब 70 मिलियन डॉलर (करीब 588 करोड़ रुपए) की लागत वाले बंगले का नाम 'ताज महल ऑन द स्वान' रखा गया था। टैक्स न चुकाने और बिल्डिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 2010 में इसका निर्माण रोक दिया गया और 2016 में इसे गिराने का आदेश दिया गया। वे इस पर करीब 22 मिलियन डॉलर (185 करोड़) खर्च भी कर चुके थे।

https://ift.tt/rgE5Tlv

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot