रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। दोपहर 12 बजे वह रामलीला मैदान पर शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था। विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने इसकी जानकारी दे दी थी। हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है। विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था। समारोह में PM मोदी समेत कई हस्तियां आएंगी शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे। दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाया गया है। अब जानिए मंत्री पद के 6 दावेदार… 1. रविंद्र इंद्रराज सिंह पंजाबी दलित समुदाय से आने वाले रविंद्र पहली बार विधायक बने हैं। पंजाब में इस समुदाय को मजहबी सिख कहा जाता है। भाजपा काफी समय से दलितों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। लोकसभा चुनाव में दलितों की नाराजगी की बड़ी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ी थी। दिल्ली चुनाव में काफी मशक्कत के बाद भी दलितों और झुग्गी-झोपड़ी वासियों का वोट भाजपा हासिल नहीं कर पाई। 2. शिखा राय शिखा राय ग्रेटर कैलाश- 1 वार्ड से दूसरी बार निगम पार्षद हैं। इस चुनाव में उन्होंने AAP के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को करीब 3 हजार वोट से हराया है। पेशे से वकील शिखा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं।। 3. प्रवेश वर्मा प्रवेश वर्मा, पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से 4099 वोट से हराया है। वे पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने 5.78 लाख वोट से चुनाव जीता, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी जीत थी। प्रवेश बचपन से ही संघ से जुड़े रहे हैं। अब तक कोई चुनाव नहीं हारे। संभव है कि रणनीति के तहत ही 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 4. विजेंद्र गुप्ता छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता तीसरी बार विधायक बने हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष रहे विजेंद्र ने निगम पार्षद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक का सफर तय किया है। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है। 5. राजकुमार भाटिया राजकुमार भाटिया दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। संघ से लेकर संगठन तक में उनकी मजबूत पकड़ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुए झुग्गी-झोपड़ी अभियान में राजकुमार काफी सक्रिय रहे। RSS और ABVP का बैकग्राउंड भी भाटिया के प्रोफाइल को मजबूत करता है। 6. जितेंद्र महाजन ABVP के साथ राजनीति शुरू करने वाले जितेंद्र महाजन तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2013 और 2020 में इसी सीट से चुने गए थे। हालांकि, 2015 का चुनाव AAP की सरिता सिंह से हार गए थे। महाजन अपनी साधारण जीवनशैली के चर्चा में रहते हैं। लग्जरी कारों को छोड़कर स्कूटी से चलता पसंद करते हैं। पंजाबी वैश्य समुदाय से आने वाले महाजन लंबे समय से RSS से जुड़े हैं। मंत्री पद के लिए इन नामों की भी चर्चा 21 राज्यों में भाजपा या NDA की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 28 राज्यों और विधानसभा वाले 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में भाजपा या NDA की सरकार हो गई है। इसके साथ ही भाजपा 2018 की स्थिति में वापस आ गई है। तब भी देश में भाजपा या NDA की 21 राज्यों तक पहुंच थी। जबकि दिल्ली में दो बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने वाली AAP इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। जबकि कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में हुए चुनावों में से 5 में भाजपा या NDA ने जीत दर्ज की। इसमें आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है। वहीं, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM का गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं।
https://ift.tt/5UduOgH
Post Top Ad
Your Ad Spot
Wednesday, February 19, 2025
Home
The ASN News
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं CM की शपथ लेंगी:दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; उनके साथ 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं CM की शपथ लेंगी:दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; उनके साथ 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं
Tags
The ASN News#
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment