गुना के कर्नलगंज में निकल रहे हनुमान जयंती के जुलूस पर पत्थर फेंका गया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस के साथ वाले लोगों ने हनुमान चौराहे पर आकर चक्काजाम शुरू कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। जानकारी के अनुसार, हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। हालांकि, इस जुलूस को परमिशन नहीं थी। बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामन पहुंचा। यहां जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद की किसी से कहासुनी हो गई। इसी दौरान जुलूस पर कहीं से पत्थर फेंका गया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से पथराव हुआ है। कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे पुलिस ने वहां से युवाओं को खदेड़ा। जुलूस के साथ वाले युवा वहां से हनुमान चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने चक्काजाम के प्रयास किए। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवा FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद युवा कोतवाली के लिए रवाना हो गए। उधर, खुद कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और SP संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराह पर पहुंचे। यहां से वे कर्नलगंज इलाके में जायजा लेने पहुंच गए। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। इकाइयां पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस मामले पर प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कहा कि "अभी कर्नलगंज मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली। जिससे कुछ समय के लिए मामूली शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह से शांति एवं व्यवस्था बनी हुई है। जनता से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।" 5 नामजद समेत 15-20 अन्य लोगों पर मामला दर्ज पथराव मामले में कोतवाली पुलिस ने ओमप्रकाश कुशवाह की शिकायत पर रात 10:53 बजे 5 नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 5 नामजद आरोपियों में विक्की खान, आमीन खान, विक्की के लड़के, गुड्डू खान और तौफीक खान शामिल हैं। देखिए तस्वीरें...
https://ift.tt/yTcZjhv
Post Top Ad
Your Ad Spot
Saturday, April 12, 2025
Home
The ASN News
देश | दैनिक भास्कर
हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव:गुना में लोगों ने किया चक्काजाम; कलेक्टर-एसपी की गाड़ी रोकी
हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव:गुना में लोगों ने किया चक्काजाम; कलेक्टर-एसपी की गाड़ी रोकी
Tags
The ASN News#
देश | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
देश | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
देश | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment