Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, April 3, 2025

भास्कर अपडेट्स:हाई कोर्ट ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास विवादित जमीन पर सभी काम पर रोक लगाई

तेलंगाना हाईकोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ भूमि पर चल रहे काम को 24 घंटे के लिए रोक दिया। न्यायालय ने यह अंतरिम आदेश छात्रों और वात फाउंडेशन की दायर PIL पर सुनवाई के बाद दिया। याचिकाओं में तर्क दिया गया था कि तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम (TGIIC) सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बुलडोजर से पेड़ों को काट रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि भूमि राज्य के आदेश के अनुसार आवंटित की गई थी, फिर भी TGIIC को शीर्ष अदालत के आदेशों का पालन करना होगा। अर्थात, पेड़ों की कटाई की निगरानी के लिए एक समिति का गठन करना होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें... सिद्धिविनायक मंदिर की कमाई में 16% की बढ़ोतरी, 2024-25 में 133 करोड़ रुपये पहुंचा मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर की कमाई में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में मंदिर की कुल आय 133 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में काफी अधिक है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, दान-पेटी, ऑनलाइन दान, पूजन-हवन, प्रसाद की बिक्री और सोने-चांदी की नीलामी से आय हुई। मंदिर ट्रस्ट की CEO वीणा पाटिल ने बताया कि भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी और प्रशासनिक सुधारों के कारण आय बढ़ी है। नए वित्त वर्ष 2025-26 में 154 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया गया है। कर्नाटक में व्यक्ति ने अपनी सास-साली और बेटी की गोली मारकर हत्यी की, खुद भी सुसाइड किया कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के मगलू गांव में रत्नाकर गौड़ा (40) नाम के व्यक्ति ने अपनी सास ज्योति (50), साली नादिनी सिंधु (24) और बेटी मौल्या (6) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा साली के पति अविनाश को भी गोली मारी, जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना को अंजाम देने के पहले आरोपी ने खुद का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि उसकी पत्नी दो साल से उससे दूर रह रही है। दिशा सालियान के पिता की याचिका- मामले की जांच CBI करे, आदित्य पर FIR हो; बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- मामला दूसरी बेंच में भेजें बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश की याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले रजिस्ट्री विभाग को मामले को उचित बेंच के पास रखने का निर्देश दिया। दिशा के पिता सतीश ने अपनी बेटी की मौत की CBI जांच करने और विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR की मांग की है। बेंच ने कहा- याचिका महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित है। इसलिए इसे जस्टिस सारंग कोटवाल की अध्यक्षता वाली बेंच देख सकती है। पढ़ें पूरी खबर... मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर; जंगल की सर्चिंग कर रहे जवान मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें दो महिला नक्सली मारी गई हैं। मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 10 बजे बिछिया थाना क्षेत्र के मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में हुई। सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक SLR, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान मिला है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थीं। ये सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थीं। इनमें से एक आशा पर 14 लाख का इनाम था। पूरी खबर पढ़ें... कर्नाटक में तेज रफ्तार कार पलटी; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 3 घायल कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार के पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-150ए (NH-150A) पर हुई, जिसका वीडियो पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखा कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 10 बार पलटी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण चालक मौला अब्दुल (35) ने कार से नियंत्रण खो दिया। हादसे में मौला अब्दुल और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली में गृह मंत्रालय की कुकी-जो और मैतेई संगठनों से बातचीत 5 अप्रैल को, कुकी संगठनों ने रखी 3 शर्तें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 अप्रैल को नई दिल्ली में कुकी, जो और मैतेई समूहों के बीच एक बैठक बुलाई है। इससे पहले मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी ग्रुप ने तीन शर्तें रखी हैं। पहली शर्त मैतेई और कुकी के बीच उन क्षेत्रों में कोई आवाजाही नहीं हो, जहां दूसरे समुदाय की संख्या ज्यादा है। दूसरी शर्त बातचीत के लिए कम से कम छह महीने के लिए हिंसा को रोका जाएगा। तीसरी शर्त युद्धविराम अवधि के दौरान एक सार्थक बातचीत शुरू की जानी चाहिए। महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस और SUV की टक्कर; 6 लोगों की मौत, 24 घायल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह बस और बोलेरो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना खामगांव-शेगांव हाईवे पर हुई। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस की टक्कर बोलेरो SUV से हो गई। इसी दौरान एक प्राइवेट बस भी उन दोनों वाहनों से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निजी बस के ड्राइवर को उसकी क्षतिग्रस्त केबिन से निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस हादसे की जांच की जा रही है। महात्मा गांधी की प्रपौत्री नीलम बेन पारिख का 93 की उम्र में निधन महात्मा गांधी की प्रपौत्री नीलम बेन पारिख का मंगलवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। नीलम बेन, महात्मा गांधी के बेटे हरिदास गांधी की पोती थीं। वह नवसारी जिले में अपने बेटे, डॉ. समीर पारिख के साथ रह रही थीं। नीलम बेन अपनी माता रामीबेन और पिता योगेन्द्रभाई पारिख के संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने बचपन से ही गांधीवादी मूल्यों को आत्मसात कर लिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण और शिक्षा के लिए कई प्रयास किए। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी रहीं और उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वावलंबन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया। हैदराबाद घूमने आई जर्मन महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार जर्मनी से आई एक महिला के साथ हैदराबाद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसका दोस्त 4 मार्च को हैदराबाद घूमने आए थे और मीरपेट में रह रहे थे। 31 मार्च की शाम वे सब्जी बाजार जा रहे थे, तभी एक कार में सवार आरोपी असलम और कुछ नाबालिग लड़कों ने उन्हें लिफ्ट दी। कार ममिडिपल्ली पहुंची, जहां आरोपी ने सभी को फोटो खींचने के लिए नीचे उतार दिया और पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता चलती कार से कूदकर बच निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। असलम पहले दुबई में ड्राइवर था और उसने कार लॉन्ग ड्राइव ऐप से किराए पर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर सीजफायर उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मंगलवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान आर्मी ने KG सेक्टर में भारतीय पोस्ट्स पर फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सेना की बटालियन ने एक्शन लेते हुए जवाबी फायरिंग की। इससे पहले कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में सोमवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग भी की गई। सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके की घेराबंदी की, ताकी जंगल में छिपे 3 आतंकी भाग न सकें।

https://ift.tt/ynbRCdX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot