पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए। मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि PoK को भारत में मिला दो। हम सब आपके साथ हैं। रेवंत ने ये बातें आतंकी हमले के विरोध में हैदराबाद में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कही। इस मार्च में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए। रेवंत ने आगे कहा कि जब 1971 में पाकिस्तान ने हमारे देश पर हमला किया, इंदिरा गांधी ने मुंहतोड़ जवाब दिया और देश को दो हिस्सों में बांट दिया। आज भी हमें पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करनी है। तेलंगाना सीएम ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को लेकर तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी। रेवंत बोले, "आप (पीएम मोदी) दुर्गा माता को याद करिए और कार्रवाई करें। चाहे वह पाकिस्तान पर हमला हो या कोई और उपाय। आज पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए। यह समझौता करने का समय नहीं है। मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार आगे बढ़े, हम और 140 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला, पहलगाम का दौरा भी किया कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इससे पहले दिन में राहुल ने पहलगाम का दौरा किया था। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां हालात देखने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने हमले की निंदा की है। उनका देश को पूरा समर्थन है। मैंने घायल लोगों से मुलाकात की। जिन्होंने भी अपने परिवार का सदस्य खोया है, उन सबके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हमने कल सरकार के साथ मीटिंग की थी। पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर हमले की निंदा की। हमने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। आतंकी घटना के पीछे यही मकसद था कि समाज को तोड़ा जाए, भाई को भाई के खिलाफ लड़ाया जाए। हर भारतीय एकसाथ है। आतंकी कितनी भी कोशिश कर लें, हम उन्हें हरा सकते हैं। सिब्बल बोले- PM संसद का विशेष सत्र बुलाएं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान से व्यापार करने वाले सभी बड़े देशों से भारत कह दे कि हमारे बाजार में न आएं। संयुक्त राष्ट्र को भी दबाव बनाना चाहिए। सुरक्षा समिति में भी रिजोल्यूशन पास होना चाहिए। हमें यह देखना होगा कि चीन का कदम क्या होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाएं और इस पर सभी से सुझाव लेने चाहिए और चर्चा करनी चाहिए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 बड़े फैसले पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।
https://ift.tt/MSBUs0o
Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, April 25, 2025
Home
The ASN News
देश | दैनिक भास्कर
तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो:PoK भारत में मिला दो; मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं
तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो:PoK भारत में मिला दो; मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं
Tags
The ASN News#
देश | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
देश | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
देश | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment