इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक वेदांत सोलंकी, युवती विधि लखावत का दोस्त है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह विधि के घर पहुंचा और अंदर घुसकर विधि, उसकी मां अनीता और भाई वेदांश पर चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल वेदांश की अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही टीआई तरुण भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान परिजनों को धमकाया भी था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वेदांत इंदौर के बिजासन रोड का रहने वाला है। उसके माता-पिता नहीं है। वह चाचा-चाची के साथ रहता था। युवती के परिजन ने की थी शिकायत 5 से 6 दिन पहले युवती को परेशान करने की शिकायत लेकर उसके परिजन थाने भी पहुंचे थे। तब पुलिस ने आरोपी को समझाइश दे दी थी। लेकिन, सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवती के घर पहुंच गया। उसने विधि पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई बीच में आ गया। इधर, गाड़ी टकराने के विवाद में युवक की हत्या इंदौर में एक और हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 12 बजे गाड़ी टकराने के विवाद में एक व्यक्ति संजय सिंह रावत की हत्या कर दी गई है। जबकि उनका भांजा व एक अन्य घायल हुआ है। यह निवासी शूभम पैलेस काॅलोनी है। यह इलाका घटना भी उसी इलाके की है, जिसमें सिरफिरे युवक ने चाकू मारकर युवक की हत्या की थी।
https://ift.tt/MlE2qFc
Post Top Ad
Your Ad Spot
Monday, January 26, 2026
Home
देश | दैनिक भास्कर
The ASN News
घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या:इंदौर में आरोपी ने युवती के परिजनों को धमकाया, चाकू मारे; खुद को भी किया घायल
घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या:इंदौर में आरोपी ने युवती के परिजनों को धमकाया, चाकू मारे; खुद को भी किया घायल
Tags
देश | दैनिक भास्कर#
The ASN News#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
The ASN News
Labels:
देश | दैनिक भास्कर,
The ASN News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment