असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है। असम CM का आरोप है कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। गौरव गोगोई बोले- हिमंता ने असम में 4,000 एकड़ जमीन कैसे हासिल की असम CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गौरव गोगोई ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया के सामने मंच पर खुद को शर्मिंदा किया। असम में कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। असम कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि हिमंता परिवार ने कथित तौर पर पूरे असम में 4,000 एकड़ जमीन कैसे हासिल की। उन्होंने कहा कि राज्य में भविष्य की कांग्रेस सरकार ऐसी जमीनों को गरीबों में बांट देगी। गौरव को अरेस्ट किया तो चुनाव से पहले राजनीति का आरोप लगेगा- हिमंता प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता ने बताया कि हमने मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में पूछताछ नहीं की है। हमने उनके पद की गरिमा का सम्मान करते हुए यह मामला केंद्र पर छोड़ दिया है। हिमंता ने यह भी कहा कि अगर अब गौरव गोगोई को गिरफ्तार करने जैसा कदम उठाया तो मुझ पर असम विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति करने का आरोप लगेगा। गौरव गोगोई-एलिजाबेथ पर CM हिमंता के 10 आरोप अब इंटरपोल और सरकार की मदद की जरूरत- हिमंता CM सरमा ने कैबिनेट के फैसले के बाद कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी भारत विरोधी साजिश की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। सरमा ने कहा कि SIT जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्र सरकार की मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरपोल से मदद, भारत सरकार और संसद से संवेदनशील जानकारी की जरूरत है। इसलिए यह तय किया गया है कि मामला गृह मंत्रालय की चुनी गई केंद्रीय सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। गौरव ने कहा था- पत्नी आईएसआई एजेंट, तो मैं भी RAW एजेंट कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को RAW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- 'अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है तो मैं भारत का RAW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं। गौरव vs हिमंता- विवाद की टाइमलाइन कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न एलिजाबेथ कोलबर्न एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया है। गौरव गोगोई से उनकी मुलाकात 2010 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। एलिजाबेथ का प्रोफेशनल बैकग्राउंड ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… औवेसी बोले- हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी:कहो तो अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं; असम CM ने कहा था- मियां ₹5 मांगे, तो 4 दो AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं। दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मियां मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मियां मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/X1Jb0NG
Post Top Ad
Your Ad Spot
Monday, February 9, 2026
Home
देश | दैनिक भास्कर
The ASN News
गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध
गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध
Tags
देश | दैनिक भास्कर#
The ASN News#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
The ASN News
Labels:
देश | दैनिक भास्कर,
The ASN News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment