दिल्ली की एक विशेष अदालत ने छह यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की 11 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इन पर म्यांमार स्थित एथनिक आर्म्ड ग्रुप्स (EAGs) को प्रशिक्षण देने का आरोप है, जो भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों का समर्थन करते हैं। NIA ने मंगलवार (17 मार्च) को बताया कि 7 विदेशी नागरिकों को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के मुताबिक ये लोग भारत खासकर नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद का समर्थन कर रहे थे। साथ ही म्यांमार के सशस्त्र समूहों तक हथियार पहुंचाने, लड़ाकों को ड्रोन व हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। इसके लिए यूरोप से मंगाए ड्रोन का इस्तेमाल करने की तैयारी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… आधार अपडेट में देरी पर CIC सख्त, UIDAI को समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने आधार विवरण अपडेट करने में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए यूआईडीएआई (UIDAI) को स्पष्ट समयसीमा तय करने और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। यह टिप्पणी उस अपील की सुनवाई के दौरान आई, जिसमें एक महिला ने अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार की मांग की थी और आरोप लगाया था कि उसकी अर्जी समय पर प्रोसेस नहीं की गई। महिला ने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उसका आवेदन लंबे समय तक लंबित रहा। मजबूर होकर उसे दिल्ली हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करनी पड़ी थी। आयोग ने कहा कि जन्मतिथि, जेंडर, नाम की स्पेलिंग जैसी त्रुटियों को सुधारने से जुड़े मामले अक्सर लंबित रहते हैं। ये मामले सेवा वितरण और शिकायत निवारण से जुड़े हैं, जिन्हें प्रशासनिक स्तर पर ही सुलझाया जाना चाहिए। नागरिकों को इसके लिए RTI दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। बंगाल में चुनाव से पहले TMC नेता की हत्या; सड़क किनारे मिला शव, इलाके में तनाव चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता की हत्या से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस के अनुसार उत्तर 24 परगना जिले में TMC नेता मसिउर गाजी (41) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव गुरुवार को हाड़ोआ थाना क्षेत्र के नब्बई पाट घेरी इलाके में सड़क किनारे मिला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया। गाजी देगंगा क्षेत्र के चंपातला ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 178 के अध्यक्ष थे। वह पेशे से गारमेंट कारोबारी थे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जहां विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। पुलिस ने बताया कि मामले में आंतरिक रंजिश, राजनीतिक कारण और कारोबारी विवाद समेत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बंगाल में बम बनाते वक्त घर में विस्फोट, ISF नेता से मारपीट का आरोप पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के चालताबेड़िया के दक्षिण बामुनिया गांव में बुधवार देर रात एक घर में बम बनाते समय विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कोई भी व्यक्ति रात में घटनास्थल के पास नहीं गया। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के पंचायत सदस्य अबुल खैर मोल्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे घटनास्थल पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें रोका गया और मारपीट की गई। मोल्ला का दावा है कि एक साथ चार बमों का विस्फोट हुआ, जिसमें 2 से 3 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के ITO में ट्रेड एंड टैक्सेस बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित ट्रेड एंड टैक्सेस बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 8:36 बजे मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। करीब 9:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भारतीय सेना ने पुंछ में दी इफ्तार पार्टी, गांव वालों के साथ रोजा खोला जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया। सुरनकोट के द्राबा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में सेना के जवानों और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ रोजा खोला। यह इफ्तार पार्टी भारतीय सेना की KG ब्रिगेड की सरला बटालियन की ओर से कराया गया। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव मजबूत करना और आपसी विश्वास बढ़ाना था। इस मौके पर करमरहा, गुलपुर और कसालियां गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेना के जवानों और ग्रामीणों ने साथ बैठकर रोजा खोला और भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति की बेटी को नौकरी मिली पहलगाम आतंकी हमले की एक पीड़िता की बेटी को घटना के 11 महीने बाद नौकरी मिल गई है। आसावरी जगदाले को पुणे नगर निगम में अधिकारी के पद के लिए नियुक्ति दी गई है। आसावरी के पिता संतोष जगदाले की 22 अप्रैल को हमले में मौत हो गई थी। सरकार ने राज्य के 6 पीड़ितों के परिवारों को 50-50 लाख व जॉब का वादा किया था। लेकिन पिछले महीने आसावरी ने जॉब न मिलने पर निराशा जताई थी। किसान पंचायत के लिए मध्य दिल्ली में ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 19 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली किसान पंचायत से पहले एक एडवाइजरी जारी की। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों, खासकर जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर, जरूरत के हिसाब से पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। एडवाइजरी के मुताबिक, अजमेरी गेट से आसफ अली रोड होते हुए रामलीला मैदान की ओर वाहनों की आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए JLN मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हैदराबाद में व्यक्ति ने चचेरी बहन की हत्या कर शरीर के टुकड़े झील में फेंके हैदराबाद में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े एक झील में फेंक दिए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पिछले महीने संपत्ति के मुद्दे पर हुई बहस के बाद उस महिला (40) पर एक लाठी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी (32) ने उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया। अगले दिन, उसने एक अन्य व्यक्ति की मदद से शव को एक झील तक पहुंचाया, जहां उसने एक आरी से महिला के पैर काट दिए और शरीर के उन टुकड़ों को पानी में फेंक दिया। आरोपी और मृतक महिला ने मिलकर एक संपत्ति खरीदी थी, और मृतक ने आरोपी से अपना हिस्सा उसके नाम पर ट्रांसफर करने की मांग की थी, लेकिन आरोपी ऐसा नहीं करना चाहता था। महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 16 साल का लड़का हिरासत में महाराष्ट्र के बीड शहर में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, छह साल की वह लड़की आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी उसने फल देने का लालच देकर उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद लड़का लड़की को अपने घर की पहली मंजिल पर ले गया और सोमवार शाम को उसका यौन शोषण किया। घर पहुंचने पर, पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने मंगलवार को पेठबीड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
https://ift.tt/yjYZSCk
Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, March 20, 2026
Home
देश | दैनिक भास्कर
The ASN News
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली कोर्ट ने 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को NIA की 11 दिन की हिरासत में भेजा
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली कोर्ट ने 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को NIA की 11 दिन की हिरासत में भेजा
Tags
देश | दैनिक भास्कर#
The ASN News#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
The ASN News
Labels:
देश | दैनिक भास्कर,
The ASN News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment