राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ रिजवी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह गोपनीय सुरक्षा जानकारी पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारियों तक पहुंचा रहा था। NIA के मुताबिक, जफर के खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था। वह पहले भी जासूसी के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। जांच में सामने आया कि वह 2005 से भारत-पाकिस्तान के बीच यात्रा कर रहा था और इसी दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में आया। एजेंसी का आरोप है कि उसने भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP देकर व्हाट्सऐप अकाउंट एक्टिवेट कराने में मदद की। इन अकाउंट्स के जरिए दूसरे आरोपियों से गोपनीय बातचीत होती थी। NIA के मुताबिक, जफर की शादी पाकिस्तानी नागरिक से हुई है और उसके बच्चे भी पाकिस्तानी नागरिक हैं। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरलम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM के पास वित्त, कानून सहित 35 विभाग केरलम में सरकार के शपथ ग्रहण के 2 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत 35 विभाग संभालेंगे। गृह और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी रमेश चेन्नीथाला को सौंपी गई है। AAP को डीरजिस्टर करने और केजरीवाल के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) का पंजीकरण रद्द करने और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका गलतफहमी पर आधारित है। कोर्ट ने कहा कि अगर पार्टी के कुछ नेताओं के आचरण पर आपत्ति है, तो इससे पूरे राजनीतिक दल का पंजीकरण कैसे रद्द किया जा सकता है? कोर्ट ने यह भी पूछा कि इसके लिए कानून में कौन सा ठोस प्रावधान है, जिस पर याचिका आधारित है। इस पर वकील ने स्वीकार किया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। बेंगलुरु में 35 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, 3 विदेशी महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 करोड़ रुपए कीमत की MDMA ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 17.5 किलोग्राम MDMA और दो कारें बरामद की गई हैं। यह ड्रग्स शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जा रही थी। पुणे में लिफ्ट में फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना 18 मई की है। मृतक के पिता शैलेश धूत ने बताया कि उनका बेटा शिवांश खेलने के लिए नीचे गया था। कुछ देर बाद बेटी घर लौटी, लेकिन शिवांश साथ नहीं था। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान बच्चे की मां ने देखा कि लिफ्ट अटकी हुई है। अंदर देखने पर शिवांश लिफ्ट और नीचे के रास्ते के बीच फंसा मिला। परिवार ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े 8 आरोपी पकड़े, कंबोडिया से कनेक्शन दिल्ली पुलिस ने कंबोडिया से जुड़े एक साइबर ठगी गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए एक व्यक्ति से 24 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। जांच में केवल 14 दिनों के भीतर करीब 4.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप में खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताकर लोगों को निवेश के लिए फंसाते थे और नकली मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाते थे। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों के जरिए विदेश भेजी जाती थी। महिला वकीलों को 30% आरक्षण मांग मामले में SC ने राज्यों और UTs से जवाब मांगा सरकारी कानूनी पैनलों और लॉ ऑफिसर पदों पर महिला वकीलों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए सरकारों से प्रतिक्रिया तलब की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने बुधवार को इस जनहित याचिका पर सुनवाई की। यह याचिका लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने अदालत के सामने महिला वकीलों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के सभी कानूनी पैनलों में महिला वकीलों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। इसमें सुप्रीम कोर्ट पैनल, हाईकोर्ट पैनल, सरकारी लॉ ऑफिसर पद, लीगल एड पैनल और अन्य सरकारी व PSU पैनलों को शामिल करने की मांग की गई है। CPI (M) ने कहा- AIADMK के तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल होने पर TVK के समर्थन पर दोबारा सोचेंगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (M) के तमिलनाडु सचिव पी षन्मुगम ने कहा कि अगर AIADMK तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल होती है, तो वाम दल TVK सरकार को दिए समर्थन पर पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वाम दलों और VCK ने मिलकर सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया था, लेकिन VCK अपने राजनीतिक फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी। एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच की फिर जांच होगी, DCA ने जांच के निर्देश दिए DCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की फिर जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच बोइंग की सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। मामला एयर इंडिया के वीटी-एएनएक्स विमान से जुड़ा है। 1 फरवरी को लंदन में इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल स्विच में दिक्कत आई थी। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाएं इंजन का फ्यूल स्विच हल्का दबाव पड़ने पर रन से कटऑफ पर खिसक रहा था और सही तरीके से लॉक नहीं हो रहा था। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया। ई-फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर बंद, 12 लाख केमिस्ट के हड़ताल में शामिल होने का दावा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस हड़ताल में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रिटेल और थोक दवा व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे। बंद के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सभी अस्पतालों की दवा दुकानें और सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी। यहां से दवाएं खरीदी जा सकेंगी। गुजरात में ₹226 करोड़ का क्रिप्टो नेटवर्क पकड़ा; हमास लिंक के आरोप, 9 गिरफ्तार गुजरात CID ने क्रिप्टो के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का लिंक आतंकी संगठन हमास से जुड़े एक फ्रंट संगठन तक मिला है। CID के मुताबिक, इस नेटवर्क में करीब 226 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 अहमदाबाद, 1 मुंबई और 1 हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के Binance अकाउंट 935 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े थे। इनका इस्तेमाल डार्क वेब पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए किया जा रहा था। CID का दावा है कि दुबई में बैठा मास्टरमाइंड मोहम्मद जुबेर पोपाटिया हमास से जुड़े फ्रंट संगठन के संपर्क में था। जांच में हूती विद्रोही, ईरान के IRGC-QF और रूस के प्रतिबंधित एक्सचेंज से जुड़े फंड ट्रांसफर के भी संकेत मिले हैं।
https://ift.tt/C7qfa0R
Post Top Ad
Your Ad Spot
Wednesday, May 20, 2026
Home
The ASN News
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
भास्कर अपडेट्स:कोलकाता का व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; गोपनीय जानकारी भेजता था
भास्कर अपडेट्स:कोलकाता का व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; गोपनीय जानकारी भेजता था
Tags
The ASN News#
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment