नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर PM मोदी के दौरे के बाद हुए विवाद से जुड़ी रही। चंडीगढ़ में पीएम के पोस्टर फाड़ दिए गए, जबकि जांलधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का डीएसपी से भिड़ने का वीडियो सामने आया है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PM मोदी के पोस्टर फाड़े, DSP से भिड़े BJP नेता अंगुराल PM मोदी के चंडीगढ़-पंजाब दौरे के बाद दो विवाद सामने आए। एक तो शुक्रवार रात पीएम के पोस्टर फाड़ दिए गए। सभी पोस्टर एक ही तरीके से फाड़े गए हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी थी, वहां फोटो में गर्दन के नीचे का हिस्सा फाड़ दिया गया। मामले में भाजपा ने इसे किसी शरारती तत्व का काम बताया। उधर, जालंधर में पीएम की रैली के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पंजाब पुलिस के डीएसपी से भिड़ने का वीडियो सामने आया। शीतल अंगुराल ने पुलिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों और पूर्व मंत्रियों को जानबूझकर परेशान का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर के साथ तय प्रोटोकॉल के बावजूद डीएसपी ने उनके वीआईपी वाहनों (टेंपो ट्रैवलर्स) को आयोजन स्थल तक जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं उनके पास भी फाड़ दिए गए। इसके चलते कई बुजुर्ग नेताओं को रामा मंडी फ्लाईओवर से पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. जस्टिस सूर्यकांत बोले- सरकार कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां सीजेआई ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- मैंने कटारिया जी को कहा था कि मैं आम भाषा में बात करूंगा। कटारिया जी ने अपने भाषण में कहा कि मैं हिसार में पैदा हुआ लेकिन प्रैक्टिस में मैंने यहां की। ये स्वाभाविक है कि मेरे लिए आपके बीच शामिल होना औपचारिक कर्तव्य ही नहीं है बल्कि मेरे लिए पर्सनल मोमेंट है। दिल से जुड़ी बात है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- इन्फ्रास्ट्रक्चर किसी भी शहर की रीढ़ की हड्डी है। बेसिक सुविधाएं न हों तो वह शहर आगे कैसे बढ़े, यही मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पंजाब-हरियाणा सरकार के लिए भी संदेश जारी कर कहा कि उन्हें कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखनी चाहिए।(पढ़ें पूरी खबर) 3. अमेरिका का वॉन्टेड पंजाब पुलिस का SHO अरेस्ट होशियारपुर के टांडा थाना SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने अरेस्ट कर सस्पेंड कर दिया है। अमेरिकी एजेंसी FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत नागरा को एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में वॉन्टेड बनाया था। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइन हाजिर भी किया गया था। पुलिस की जांच में नागरा के खाते में 16 लाख रुपए का रिकॉर्ड मिला। वहीं, फिरौती मांगने के भी सबूत सामने आए। FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 10 जुलाई को अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने जॉइंट आपरेशन में अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच की। इसी दौरान जब कैलिफोर्निया में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क के खिलाफ चल रही जांच के दौरान भारतीय पुलिस अधिकारी के नाम का जिक्र सामने आया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कांग्रेस में कलह, रंधावा बोले- वड़िंग अपमान करते हैं, मैं उन्हें छोटा भाई मानता हूं
पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब पूरी तरह खुल चुकी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रंधावा ने राजा वड़िंग पर वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वड़िंग को मैं अपना छोटा भाई और लीडर मानता हूं, लेकिन वह सार्वजनिक मंचों से मुझे अपमानित कर देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कादियां में प्रताप सिंह बाजवा के साथ हुई पुलिस बदसलूकी को बाजवा के अहंकार और गलतफहमी का नतीजा करार दिया। उन्होंने कहा- बाजवा अगर हमें भी साथ ले लेते तो पुलिस वाले आगे-आगे दौड़ते। बदसलूकी करने की हिम्मत ही नहीं होती। रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी पंजाब में प्राइमरी डेमोक्रेसी को खत्म करने और गैंगस्टरों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। (पढ़ें पूरी खबर) 5. निहंग की अश्लील फोटो वायरल, पहली बार सामने आए, बोले-हां तस्वीर मेरी निहंग विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विक्की थॉमस द्वारा उनकी अश्लील फोटो रिलीज करने के बाद निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आया और उसने अश्लील फोटो की बात स्वीकार की। हालांकि, अश्लील वीडियो के दावे पर जसदीप सिंह का कहना है कि विक्की थॉमस जो वीडियो की बात कर रहा है, वह गलत है। उसका कहना है कि एक भी वीडियो साबित कर दे। अगर उसके पास 100 वीडियो हैं, तो कर दे जारी। जब एक कर दी, तो वो भी कर दे। जसदीप सिंह निहंग ने निहंग विक्की थॉमस को सीधा चैलेंज किया है कि वो उसका बाणा उतारने की बात कर रहा था, तो वो आकर देख ले। उसे सब पता लग जाएगा। जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस के निहंग होने पर ही सवाल खड़े कर दिए। जसदीप सिंह ने कहा कि विक्की थॉमस ने तो बाणा ही नहीं पहना है। वो तो बाणे वाला ही नहीं है। जो इसने सिखों की सिर पर चढ़ाई है, वो उसे दोगुनी तीगुनी करके मोड़नी पड़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल का बच्चा किडनैप, कार में बैठा ले गए लुधियाना में एक 4 साल के बच्चे को कुछ बदमाश मार्शल आर्ट क्लास से जबरन उठाकर ले गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने बेटे का किडनैप कर लिया। पति के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है। मां मोनालिका ने बताया कि वह हर रोज की तरह वीरवार शाम को करीब सवा छह बजे अपने बेटे को सुंदर नगर स्थित 'द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल' में ट्रेनिंग के लिए छोड़कर आई थी। थोड़ी देर बाद ही पता चला कि बेटे को कोई कार में बिठाकर साथ ले गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक बच्चे को गोद में उठाकर कार में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बेटे के लापता होने के बाद मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से बच्चे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। मामला सामने आने पर पति करण बावा ने कहा कि मैंने कोई किडनैपिंग नहीं किया है। पत्नी के घरवालों की तरफ से ही कॉल कर कहा गया था कि बच्चे को ले जाओ। वहीं, मामला बढ़ने पर पुलिस ने मां की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. कोठी में युवती का शव मिला, परिजन बोले- हत्या हुई चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में काम करने वाली 18 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान तप्ती के नाम से हुई, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव संतरी की रहने वाली थी और करीब एक सप्ताह पहले ही सेक्टर-10 की एक कोठी में घरेलू काम के लिए रखी गई थी। परिजनों के अनुसार, उसे 24 घंटे वहीं रहकर काम करना था और इसके लिए 20 हजार रुपए मासिक वेतन तय किया गया था। मृतका के जीजा विकास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे तप्ती ने अपनी बहन प्रियंका को फोन कर कहा था कि उसका वहां मन नहीं लग रहा और उसे परेशान किया जा रहा है। परिवार के मुताबिक, प्रियंका ने उसे सलाह दी कि अगर वहां दिक्कत है तो सुबह काम छोड़कर घर लौट आए। हालांकि तप्ती ने पूरी बात नहीं बताई और कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद परिवार ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। जिससे परिजनों को हत्या का शक है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. सरकारी गाड़ी के ड्राइवरों ने बीच सड़क 2 घंटे किया ड्रामा चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित मलोया लाइट पॉइंट के पास पंजाब सरकार इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और चंडीगढ़ पुलिस की सरकारी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर बीच सड़क पर ही आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने लगे और तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ड्राइवर अपनी-अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए। सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे के बाद दोनों सरकारी गाड़ियों को सड़क से हटाने के बजाय वहीं खड़ा रखा गया। करीब दो घंटे तक दोनों के बीच नोकझोंक चलती रही, जिससे मलोया लाइट पॉइंट जैसे व्यस्त मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दफ्तरों व अन्य कामों के लिए निकले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ड्राइवरों से कई बार गाड़ियां साइड में लगाने की अपील की, ताकि ट्रैफिक सामान्य हो सके, लेकिन विवाद के चलते काफी देर तक स्थिति जस की तस बनी रही। इस दौरान राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए। करीब दो घंटे तक चले इस विवाद ने न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित किया, बल्कि सड़क पर मौजूद लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन गया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. नशे में झूमता मिला पुलिसकर्मी, जूता भी नहीं पहन पाया कपूरथला के गांव हमीरा में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिस पुलिस से लोगों को नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद होती है, उसी में तैनात एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में लोगों के हत्थे चढ़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके से एक सिरिंज (इंजेक्शन) मिला है। पुलिसकर्मी की पहचान जतिंदरपाल के रूप में हुई है, जो कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है। वीडियो वायरल होते ही मामला एसएसपी कपूरथला के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद थाना सुभानपुर पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया।एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदरपाल का डोप टेस्ट कराया जा रहा है और वायरल वीडियो में सिरिंज मिलने के दावे की भी गहन जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. PGI के बाहर से 1 लाख रुपए चोरी, बहन की सर्जरी टली चंडीगढ़ में बहन की जान बचाने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर जुटाए गए एक लाख रुपए उस समय चोरी हो गए, जब भाई पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रात में सो गया। इस घटना के बाद न सिर्फ परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया, बल्कि बहन की सर्जरी भी टालनी पड़ी। पीड़ित गौरव अपनी 23 वर्षीय बहन पूजा का इलाज कराने के लिए पीजीआई लेकर आया था। पूजा ब्रेन हेमरेज से पीड़ित है और डॉक्टरों ने उसकी जल्द सर्जरी करने की सलाह दी थी। इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ गौरव ने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर करीब डेढ़ लाख रुपए जुटाए थे। इनमें से एक लाख रुपए वह अपने पास नकद लेकर चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गौरव के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमरजेंसी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले की पहचान की जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
https://ift.tt/EDCKxL8
Post Top Ad
Your Ad Spot
Saturday, July 18, 2026
Home
The ASN News
देश | दैनिक भास्कर
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PM मोदी के पोस्टर फाड़े; रिटायर्ड IPS की कोठी में युवती की लाश; नशे में पुलिसकर्मी का ड्रामा
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PM मोदी के पोस्टर फाड़े; रिटायर्ड IPS की कोठी में युवती की लाश; नशे में पुलिसकर्मी का ड्रामा
Tags
The ASN News#
देश | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
देश | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
देश | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment