दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। IGL के मुताबिक, इस बार कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है। इससे पहले मई में पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते IGL ने 10 दिनों के भीतर चार फेज में CNG के दाम कुल ₹6 प्रति किलो बढ़ाए थे। नोएडा-गाजियाबाद में ₹95.59, गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलो नई कीमतों के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो हो गई है। मेरठ में इसकी कीमत ₹95.47 और गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलो है। पेट्रोल और डीजल की तरह CNG के दाम भी अलग-अलग राज्यों में अलग होते हैं। इसकी एक वजह राज्यों में लागू अलग-अलग वैट दरें हैं। दिल्ली में कीमत बढ़ने के बावजूद IGL ने कहा है कि CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे ईंधनों के मुकाबले किफायती विकल्प बनी हुई है। हॉर्मुज संकट से LNG की सप्लाई और कीमत पर असर IGL ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट दोबारा बढ़ने से हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली माल ढुलाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय LNG बाजार पर पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, संकट से पहले की तुलना में वैश्विक LNG कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं। यूरोप में सर्दियों से पहले गैस का भंडार बढ़ाने की जरूरत ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बढ़ाया है। इसके चलते आयातित LNG की लागत बढ़ी है, जिसका असर CNG के लिए इस्तेमाल होने वाली इनपुट गैस की कीमत पर पड़ा है। CNG की बढ़ती मांग से आयात पर निर्भरता बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ और वाहनों में CNG के बढ़ते इस्तेमाल से इसकी खपत में भी तेजी आई है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए CNG सेक्टर की इनपुट गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित स्पॉट LNG से पूरा किया जा रहा है। IGL के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय LNG की महंगी कीमत और घरेलू स्तर पर बढ़ती CNG खपत, दोनों के कारण इनपुट गैस की लागत काफी बढ़ गई है। कंपनी ने इसी बढ़ी लागत के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए CNG की कीमत में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई पर पड़ सकता है असर दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऑटो, टैक्सी, बस और माल ढोने वाले वाहन CNG से चलते हैं। ऐसे में ईंधन महंगा होने का असर इन वाहनों के संचालन खर्च पर पड़ सकता है। CNG की कीमत बढ़ने से आगे चलकर यात्री किराए और माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है। खासकर उन लोगों और कारोबारों पर इसका ज्यादा असर हो सकता है, जो रोजाना CNG से चलने वाले वाहनों पर निर्भर हैं। एशिया में LNG बेंचमार्क कीमत दोगुने से ज्यादा हुई अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी का अंदाजा एशिया के JKM बेंचमार्क से लगाया जा सकता है। इस साल फरवरी में इसकी कीमत करीब 11 डॉलर प्रति MMBTU थी, जो अगस्त में बढ़कर 23.4 डॉलर हो गई। यूरोप के TTF गैस बेंचमार्क में भी इसी दौरान बड़ा उछाल आया। फरवरी में यह करीब 11.3 डॉलर प्रति MMBTU था, जो अगस्त में बढ़कर 23.3 डॉलर हो गया। इन वैश्विक कीमतों में तेजी का असर भारत में आयातित गैस की लागत पर भी पड़ा है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/jDW7lM3
Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, August 28, 2026
Home
The ASN News
देश | दैनिक भास्कर
दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी:कीमत ₹83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई; इस साल 5वीं बार बढ़े दाम
दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी:कीमत ₹83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई; इस साल 5वीं बार बढ़े दाम
Tags
The ASN News#
देश | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
देश | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
देश | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment