Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 15, 2026

दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता हूं:सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पीछा कर रहे; कनॉट प्लेस में आज तिरंगा रैली; दिल्ली पुलिस बोली-लोग दूर रहें

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार रात 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि आज रात या कल सुबह तक दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। दीपके ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो हम उसके लिए तैयार हैं। इससे पहले X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, और दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। वे जहां ठहरे हैं, उसे चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। एक सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह पीछा कर रही है। CJP आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी ने शाम 5 बजे लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से रैली से दूर रहने की अपील की है। CJP यह रैली SIR के विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और अपने पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में कर रही है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है।
https://ift.tt/tLmMnhg

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot