Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, October 9, 2026

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF जवान की गोली लगने से मौत, जांच के आदेश

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान CISF के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 साल के मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। वह रियासी जिले के मरड़ी गांव के रहने वाले थे। अधिकारियों के मुताबिक, जवान को पहले रियासी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CISF ने भी गोली चलने की घटना और जवान की मौत के हालात का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

https://ift.tt/ItJDwi3

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot