देशभर में महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है, शाम को सूर्य देव की पूजा की जाएगी। व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के लिए दिल्ली में करीब 1400 घाट पर तैयारियां की गई हैं। भीड़ को देखते हुए रविवार दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर सुबह 8 बजे तक यमुना घाटों से सटे रास्तों के पास रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश-विदेश से 50 लाख से ज्यादा लोग घर लौटे हैं। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। यूपी में भी 15 और 16 नवंबर को छुट्टी रहेगी। देशभर में छठ पूजा से जुड़ी तस्वीरें… खरना के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला कठिन व्रत है। इसका दूसरा दिन खरना कहलाता है। खरना के दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती है और प्रसाद तैयार किया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके साथ रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान भी प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं। व्रती पूजा के बाद प्रसाद खाते हैं। इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस पूजा में बांस की टोकरी और सूप में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और दूसरे पारंपरिक प्रसाद रखे जाते हैं। ठेकुआ छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। संध्या अर्घ्य के बाद भी व्रती रातभर निर्जला उपवास जारी रखते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महाव्रत पूरा होता है।
https://ift.tt/kIB42Yy
Post Top Ad
Your Ad Spot
Saturday, November 14, 2026
Home
The ASN News
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
छठ महापर्व- डूबते सूरज को अर्घ्य आज शाम:दिल्ली में 1400 घाट तैयार; 50+ लाख लोग देश-विदेश से बिहार लौटे
छठ महापर्व- डूबते सूरज को अर्घ्य आज शाम:दिल्ली में 1400 घाट तैयार; 50+ लाख लोग देश-विदेश से बिहार लौटे
Tags
The ASN News#
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment