दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत, कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राजधानी में 4 दिसंबर से 'भारत बिएनाले 2026' का आयोजन होगा। 108 दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में दिल्ली के 22 से अधिक ऐतिहासिक स्मारक, संग्रहालय, कला दीर्घाएं और सार्वजनिक स्थल शामिल होंगे। पुराना किला आयोजन का मुख्य केंद्र होगा। सोमवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सह-अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'द इंडिया बिएनाले 2026' दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम होगा। वेनिस बिएनाले की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भारतीय कला, वास्तुकला, डिजाइन और सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच मिलेगा। हालांकि, इसकी अपनी विशिष्ट भारतीय पहचान होगी। बैठक में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। लाल किले से कुतुब मीनार तक दिखेगी कला-संस्कृति की झलक भारत बिएनाले का आयोजन 4 दिसंबर 2026 से 21 मार्च 2027 तक होगा। पुराना किला मुख्य आयोजन स्थल रहेगा। इसके अलावा लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, लोधी गार्डन, महरौली, हौज खास और अग्रसेन की बावली सहित कई ऐतिहासिक स्थल आयोजन का हिस्सा बनेंगे। राष्ट्रीय संग्रहालय, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और ललित कला अकादमी में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 'तत् त्वम् असि' थीम पर होगा आयोजन बिएनाले की केंद्रीय थीम 'तत् त्वम् असि' रखी गई है। इसका उद्देश्य व्यक्ति, समाज और सांस्कृतिक जड़ों के बीच संबंध मजबूत करना है। आयोजन के चार प्रमुख आयाम आत्मचिंतन, नई ऊर्जा, नवीनता और लचीलापन होंगे। इसके तहत कला प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हेरिटेज वॉक, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और स्टूडेंट बिएनाले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थलों के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के सचिव को आयोजन का नोडल अधिकारी बनाने और संबंधित विभागों में वरिष्ठ संपर्क अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, डीटीसी, डीटीटीडीसी और डीएमआरसी मिलकर विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करेंगे। पुराना किला, लाल किला, सफदरजंग मकबरा, लोधी गार्डन और कुतुब मीनार सहित प्रमुख स्थलों पर उद्घाटन समारोह और सप्ताहांत के दौरान यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
https://ift.tt/ILi5jov
Post Top Ad
Your Ad Spot
Monday, November 16, 2026
Home
The ASN News
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
दिल्ली में 4 दिसंबर से 21 मार्च तक भारत बिएनाले:केंद्रीय मंत्री शेखावत व सीएम रेखा गुप्ता ने की तैयारियों की समीक्षा
दिल्ली में 4 दिसंबर से 21 मार्च तक भारत बिएनाले:केंद्रीय मंत्री शेखावत व सीएम रेखा गुप्ता ने की तैयारियों की समीक्षा
Tags
The ASN News#
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment