सोनिय गांधी की किताब बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव की आज दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्या में होगा। इस समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इवेंट में पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें खुद फोन करके दिल्ली आने का न्योता दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय की सोनिया से दूसरी मुलाकात होगी। पहली मुलाकात जून में 10 जनपथ पर हुई थी, जब वे NITI आयोग की बैठक के लिए दिल्ली आए थे। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। लेखिका के तौर पर सोनिया स्पीच दे सकती हैं 10 नवंबर को किताब के रिलीज पर उन्होंने इमरजेंसी को गलती बताया था। साथ ही कहा था कि उनकी सास इंदिरा गांधी भी बाद में ऐसा ही महसूस करने लगी थीं। 1984 के सिख विरोधी दंगों को उन्होंने शर्मनाक अध्याय कहा था। आज के इवेंट में भी उनसे किताब के बारे में संक्षिप्त बात रखने की उम्मीद है। इधर, सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि 544 पन्नों की किताब को लिखने में 12 साल लगे हैं। इसमें इटली में बचपन, कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात (1965), भारत आना, हिंदी सीखना, राजीव की हत्या, राजनीति में आना और 2004 में PM पद ठुकराना- सब शामिल है। ‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया ने क्या कहा है यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। अपने परिवार को ईमानदारी से दिखाना चाहती थी। परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया। ज्यादातर जिंदगी मैंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। दुख ने मुझे राजनीति में खींच लिया, फिर भी मैंने अपनी निजी जिंदगी बचाए रखने की कोशिश की। अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उनके लिए लगभग असंभव लगता था। मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि वे असल में कैसे लोग थे। भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखे गए बदलाव को साझा करना चाहती थी। मैंने एक देश को बदलते देखा। शुरुआत में मैंने इसे किनारे से देखा और बाद में इसके केंद्र से। मेकेदातु पर वन टु वन बात कर सकते हैं विजय और डीके इस मुलाकात के पीछे सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा मेकेदातु डैम है। कर्नाटक कावेरी नदी पर मेकेदातु में डैम बनाना चाहता है, जिसका तमिलनाडु विरोध कर रहा है। दिक्कत ये है कि कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार है और तमिलनाडु में TVK सरकार को कांग्रेस का ही समर्थन है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में विजय की शिवकुमार से वन-टू-वन मुलाकात भी हो सकती है, जिसमें मेकेदातु पर बात होगी। विपक्षी DMK मांग कर रही है कि विजय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लेकर पीएम मोदी से मिलें और मेकेडाटु का विरोध दर्ज कराएं। हालांकि TVK सूत्रों का कहना है कि विजय का दिल्ली में किताब लॉन्च के अलावा और कोई कार्यक्रम तय नहीं है। --------------- सोनिया गांधी की किताब से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सोनिया ने किताब में लिखा-राजीव की हत्या की आशंका थी: राहुल ने कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अमेरिका से अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा सोनिया को कैंसर का पता चला तो टूट गई थीं: राजीव की हत्या से पहले गले मिलीं; 7 चैप्टर और 544 पेज में जिंदगी की पूरी कहानी राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ, आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी कि राजीव PM बनें, मेरी किताब आएगी तो तमाशा होगा; 5 दिन में तीसरा VIDEO पोस्ट किया सोनिया गांधी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनीं, किताब में बताएंगी, इसमें अपनों को खोने, राजनीति में आने के किस्से; 10 नवंबर को पब्लिश होगी
https://ift.tt/ojh1sYV
Post Top Ad
Your Ad Spot
Sunday, November 15, 2026
Home
The ASN News
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया
सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया
Tags
The ASN News#
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Labels:
The ASN News,
नई दिल्ली | दैनिक भास्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment