Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 18, 2020

प्रवासियों के लिए डिग्निटी किट खरीदने को चाहिए 1.62 करोड़, मिले सिर्फ 66 लाख

जिले में प्रदेश से मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन में चार से पांच हजार लोग विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों पर आ रहे हैं। जिन्हें डिग्निटी किट उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। रविवार तक जिले के 370 केंद्रों पर 27254 लोग क्वारेंटीन थे। जबकि शनिवार को 243 केंद्रों पर 22277 लोग आवासित थे। यानी एक दिन में 127 केंद्र बने जहां करीब पांच हजार लोगों को रखा गया। ऐसे में एक दिन में अब पांच हजार डिग्निटी किट की आवश्यकता पड़ रही है। किट में मच्छरदानी, चादर, तकिया, ब्रस, पेस्ट, बाल्टी, मग, चादर, साबुन, सर्फ सहित अन्य सामान हैं। अधिक मात्रा में किट मिल नहीं रहा है। ऊपर से इसके लिए पैसे की भी कमी है।
हालांकि, सरकार ने जिले को इसके लिए राशि उपलब्ध करा दी है। जिले को करीब 66 लाख रुपए मिले हैं। जिसे अंचलवार आवंटित करने की प्रक्रिया की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय सूत्रों की मानें तो एक किट पर करीब छह सौ रुपए खर्च करने हैं। यानी शनिवार तक क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने वाले 27254 लोगों के लिए 1.62 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। यानी जो राशि मिली है उससे मात्र 11 हजार लोगों को ही किट दिया जा सकता है। अन्य लोगों के लिए अभी भी पैसा नहीं है। जबकि प्रवासियों का आकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। क्वारेंटाइनसेंटरों पर रह रहे लोगों को प्रशासन अभी तक अपने स्तर से सामान उपलब्ध करा रही थी। कई जगहों पर सामान उधार भी लिया गया है।
ट्रेन आने पर प्रवासी मजदूरों को उनके जिले में भेजने पर चार लाख रुपए हो जाते हैं खर्च
बताया जाता है कि क्वारेंटाइन सेंटर पर लोगों को विभिन्न जगहों से लाने व ले जाने के लिए सभी अंचल व डीटीओ को दो बार में 35 लाख रुपए दिए गए। इसमें सबसे अधिक राशि डीटीओ को साढ़े पांच लाख रुपए दी गई है। हालांकि, अबतक जो राशि दी गई है। वह काफी कम है। क्योंकि मोतिहारी में 7 मई के बाद से 18 मई तक 13 ट्रेन आई है। एक बार ट्रेन आने पर प्रवासी मजदूरों को विभिन्न जिलों में भेजने पर करीब चार लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसके भुगतान के लिए डीटीओ ने करीब 50 लाख रुपए का डिमांड किया है। वहीं आवासित मजदूरों के भोजन के लिए नगर निकाय व अंचल को दो बार में करीब 56 लाख रुपए दिए गए हैं।
क्वारेंटाइन सेंटरों पर डिग्निटी किट, नाश्ता, भोजन आदि नहीं दिए जाने से जनप्रतिनिधियों में रोष, मुखिया संघ ने सीओ पर लगाया मनमानी का आरोप
पकड़ीदयाल |
पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र के 25 क्वारेंटाइन सेंटरों में से अधिकतर पर व्याप्त कुव्यवस्था के कारण डिग्निटी किट, नास्ता, खाना, अल्पाहार एवं रात्रि भोजन आदि समय पर नहीं मिल रहा है। इससे परेशान मुखिया संघ ने विरोध जताया। साथ ही एकजुट होकर सीओ राजेश कुमार के खिलाफ शिवहर सांसद रमादेवी से फोन पर शिकायत की। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद रमादेवी ने बताया कि मुखिया संघ की शिकायत पर मोतिहारी डीएम से बात हुई है। डीएम ने कहा है कि मुखिया से बात कर व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा। इधर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश देवी, अखिलेश कुमार, कृष्णा देवी, उमा देवी, प्रभावती देवी, रेणु देवी, वीना देवी आदि ने कोरोना महामारी के समय सीओ राजेश कुमार पर मनमानी करने एवं जनप्रतिनिधियों की बात की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सीओ की मनमानी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सैकड़ों प्रवासियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। एक ही सेंटर पर 25 सेंटरों के करीब 1900 प्रवासियों का खाना बनाया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजेपुर नवादा मिडिल स्कूल क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों को समझाते बीडीओ।

https://ift.tt/2ZhBReM
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot