Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 18, 2020

कोरोना वाॅरियर्स के रूप में लोगों को बचाव की दे रहे जानकारी

जिले में जहां कोरोना अपना पांव पसार रहा है वहीं इसे सबसे खतरनाक चुनौती मानते हुए सदर कमांडो हेड विपिन कुमार रात में सुनसान सड़कों पर गश्त लगाते हुए देखे जा रहे हैं। कंधे पर निष्ठा का भार लेकर सुनसान सड़कों पर रात में दौड़ने वाले ये कमांडो आमलागों के लिए एक मॉडल बन चुके हैं।

अपराध नियंत्रण हो या फिर किसी संगीन जुर्म मेंशामिल नामचीन अपराधियों की गिरफ्तारी उसे ये चुनौती मानते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण की रात यानी रविवार की रात जब भास्कर संवाददाता ने शहर में पुलिस की चौकसी का जायजा लिया तो पाया कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर मानो कफ्र्यू लगा है। पूरे 50 मिनट तक शहर का जायजा लेने के दौरान देखा गया कि जहां दिन में पुलिस पोस्ट बनाया गया है वहां के पदाधिकारी व पुलिस शाम सात बजते ही घर वापस चले जाते हैं।

इसी बीच तेजी से आ रही एक बाइक दिखाई दी। बाइक चालक ने जब हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो देखा यह कमांडो हेड विपिन कुमार है जो पूरे शहर का गश्त लगा रहे हैं। एक साथी के साथ शहर में गश्त लगा रहे कुमार ने बताया कि शहर के सभी पेट्रोल पंपों की स्थिति का जायजा लेकर आ रहा हूं। खाना खाने के बाद फिर रात 11 बजे से गश्ती शुरु होगी। टीम के सभी सदस्य भोजन पर हैं लिहाजा इस समय उनकी जवाबदेही बढ़ जाती है। वहीं अब विपिन कोरोना वॉरियर्स के रूप में भी लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Warriors as people giving information to rescue

https://ift.tt/2TjntPg
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot