आगर मालवा जिले में नर्सरी की आड़ में चल रही MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार तड़के आमला क्षेत्र स्थित तीर्थ नर्सरी पर छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है। जब्त ड्रग्स की कीमत घरेलू बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उज्जैन सहित अन्य जिलों से पहुंची नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने नर्सरी और फार्म हाउस की घेराबंदी की। यह नर्सरी और फार्म हाउस राजस्व रिकॉर्ड में रातड़िया परिवार के नाम दर्ज बताया गया है। कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। 600 किलो केमिकल और मशीनें जब्त तलाशी के दौरान नर्सरी परिसर के भीतर MD ड्रग्स बनाने की गुप्त लैब संचालित मिली। मौके से 31.250 किलो तैयार MD ड्रग्स, करीब 600 किलो केमिकल, साथ ही ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें और तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। बड़ी खेप उठाने की थी सूचना नारकोटिक्स विभाग के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां से MD ड्रग्स की बड़ी खेप उठाई जानी है। इसी आधार पर तड़के नर्सरी की घेराबंदी की गई। टीम करीब 4:30 बजे परिसर में दाखिल हुई और सुबह 10 बजे तक तस्करों का इंतजार किया गया। कोई नहीं पहुंचने पर तलाशी शुरू की गई। एसपी बोले— जांच में इंदौर कनेक्शन सामने आया नारकोटिक्स उज्जैन क्षेत्र के अधीक्षक मुकेश खत्री ने बताया कि इस फार्म हाउस सहित आसपास की करीब 180 बीघा जमीन कालूराम रातड़िया और उनकी दोनों पत्नियों आरती व संतोष बाई रातड़िया के नाम पर दर्ज है। एसपी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि यह जमीन और फार्म हाउस इंदौर के कुछ लोगों को विक्रय किए जा चुके थे, हालांकि खरीदारों ने मौके पर पजेशन लिया था या नहीं, इस बिंदु पर जांच जारी है। दस्तावेज खंगाल रही टीम, गिरफ्तारी नहीं फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नारकोटिक्स विभाग ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और जमीन के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नारकोटिक्स विभाग ने मामले में प्रथम दृष्टया मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच आगे बढ़ने पर और भी खुलासे संभव हैं।
https://ift.tt/JygWoPe
Post Top Ad
Your Ad Spot
Saturday, January 10, 2026
Home
देश | दैनिक भास्कर
The ASN News
10 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 करोड़:MP के आगरमालवा में नर्सरी के अंदर मिली फैक्ट्री; सीक्रेट लैब में बना रहे थे
10 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 करोड़:MP के आगरमालवा में नर्सरी के अंदर मिली फैक्ट्री; सीक्रेट लैब में बना रहे थे
Tags
देश | दैनिक भास्कर#
The ASN News#
Share This
About Sneha Yadav(Vandana)
The ASN News
Labels:
देश | दैनिक भास्कर,
The ASN News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Disclaimer
This all content credits goes to all my Favorite Hindi News Channels I have used only technology to display the news . The news and any content has been provided by concern News Chanel to verify you can check the main respective source.

No comments:
Post a Comment