Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, June 2, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट:गार्ड का सिर फोड़ा, पोस्टर फाड़े; खान सर बोले- कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी

पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट की गई है। अंदर सामान भी तोड़े गए हैं। मारपीट में गार्ड का सिर फूटा है। गार्ड के घायल होने की सूचना पर खान सर रात 11.30 बजे कोचिंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में हजारों स्टूडेंट का रिजल्ट आया था। हम लोग बच्चों को सम्मानित करके काफी थके हुए थे। कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और कहा कि कोचिंग 2 दिनों के अंदर उड़ा देंगे। गार्ड को मारकर लहूलुहान कर दिया। वह अस्पताल में एडमिट है। कुछ कोचिंग वालों का इसमें हाथ है। उनका आरोप है कि आप इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ रहे हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दे दिया गया है। गार्ड ने भी सभी को पहचान लिया है। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की है। पोस्टर भी फाड़े हैं। गार्ड को चोट आई है। बयान दर्ज कर के एक्शन लेंगे। कोचिंग के CCTV देख रहे हैं। आसपास के लोगों के बयान ले रहे हैं। जो भी इसमें शामिल होगा उसपर कार्रवाई होगी। टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। 10 से 12 की संख्या में सभी पैदल ही आए थे। इस फुटेज में ज्ञानबिंदु के गार्ड वगैरह दिखे हैं। पहले दो तीन कर के आए हैं और इसके बाद 10 से 12 की संख्या में पहुंचे हैं।

https://ift.tt/zlcPMfL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot