मदुदाबाद चौक पर शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एसआई से मारपीट की घटना घटी। इसमें एसआई आनंद कश्यप के सर पर चोटें आई। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आराेपी की पहचान हसनपुर सुलतानपुर निवासी कृष्णनंदन राय के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में की गई है।
आरोपी लद्दाख सेना का जवान है। वह छुट्टी में घर आया हुआ था। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि एसआई आनंद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस बल वाहन जांच कर रहे थे। समस्तीपुर की ओर से सेना का जवान आ रहा था। वह हेलमेट व मास्क नहीं पहने हुआ था। उसके पास डीएल भी नहीं था।
इसी पर उसका चालान काटा जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बात को लेकर एसआई ने डंडा चला दिया, जवान ने भी एसआई से डंडा छीनकर उसी पर चला दिया, जिससे सिर पर जख्म आ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bvuh3W
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment