Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, September 7, 2020

बिहार शिक्षा का मूल प्रदेश, हमलोग इसपर लगातार कर रहे काम, सेवा ही है हमारा धर्म: सीएम नीतीश

जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक, हुसैन चौक समेत विभिन्न स्थानों पर सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार की निश्चय संवाद वर्चुअल रैली को सुना। इस दौरान कार्यकर्ता व आमजनों ने सीएम की वर्चुअल रैली का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल पहले नरसंहार होता था, अब कानून का राज है। शाम होने के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। पहले शिशु मृत्यु दर प्रति हजार 61 था। हमारे काम संभालने के बाद घट कर 32 हुआ। हमने चमकी बुखार पर भी काम किया। बिहार में डॉक्टर और नर्स की बहाली हुई। हेल्थ सेक्टर में हमने बहुत काम किया है।
उन्होंने कहा कि हमने शराबबंदी व पूर्ण नशाबंदी की है। शराब पीने से बहुत सी मौतें होती हैं। हमें नई पीढ़ी के लोगों तक गांधीजी का संदेश पहुंचाना है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से केवल बिहार नहीं, पूरा देश दु:खी है। मुझे पूरा भरोसा है कि सीबीआई के जांच से सुशांत को न्याय मिलेगा। बिहार शिक्षा का मूल प्रदेश है। हम लोग इस पर लगातार काम कर रहे हैं। हमने जिला स्तर पर एजुकेशन को बेहतर बनाया। शिक्षकों के वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की। सेवा ही हमारा धर्म है। जनता ने हमें काम करने मौका दिया तो हमने काम किया और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद दिलेश्वर कामत, जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, अभय मिश्रा, अमित गुप्ता, प्रमोद मंडल, हरिमोहन विश्वास, अक्षय मिश्रा, अर्चना कुमारी, अजय कुमार जायसवाल, पप्पू साह, शम्भु, अंशु, अनिल कामत, बद्री अन्य कार्यकर्ता व लोग भी सक्रिय दिखे।

सरकार की उपलब्धियों से हर तबके के लोगों को कराएं अवगत: सीएम

किशनपुर| प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को निश्चय संवाद वर्चुअल रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी आपदा के समय हमारी सरकार जनता के साथ खड़ी रहती है। हमारी सरकार ने जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया है। सीएम ने सरकार की उपलब्धियों से गांव के हर तबके के लोगों को अवगत कराने की कार्यकर्ताओं से अपील की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, पिपरा विधानसभा मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार जायसवाल, मो अरशद हुसैन, रमेश ठाकुर, ओम यादव, उगन मंडल, कमलकांत झा, सोनू कुमार, जगधर चौधरी, रौनक कुमार, अवधेश कुमार यादव, प्रो जगरनाथ यादव, शिव नारायण मिस्त्री, प्रो नारायण चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने संवाद सुना। इधर, वीसी के माध्यम से अंदौली चौक पर जदयू छात्र प्रखंड अध्यक्ष रंजीत चौधरी के आवास पर निश्चय संवाद कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने देखा।

ताली बजा कर सीएम की वर्चुअल रैली का किया गया स्वागत

निर्मली| नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 06 स्थित जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद यादव के आवासीय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमलोगों ने एलइडी के माध्यम से देखा और सुना। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
सुबह 11.30 बजे जदयू मुख्यालय में बने नवनिर्मित कर्पूरी सभागार के मंच से निश्चय संवाद को संबोधित किया। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने ताली बजा कर मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, चाय सहित अन्य व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर नंदकिशोर सिंह, जीवनेश्वर साह, गुरुदयाल भ्रमण, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद साहू, हरिनारायण नायक, राम जी राम, गोपाल कुमार, सीताराम राम, किशोरी साह, पवन कामत, अनिल कुमार साह, सुमन यादव, कन्हैया कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, दशरथ सिंह, अशोक कामत, विनोद भगत, छेदी साह, कैलू पासवान, मीना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेशन चौक के पास सीएम की वर्चुअल रैली देखते जदयू कार्यकर्ता व अन्य।
निर्मली में सीएम के निश्चय संवाद को सुनते जदयू कार्यकर्ता व अन्य।

https://ift.tt/2Fjw5kw
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot