Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 18, 2020

कॉलेजों को क्वारेंटाइन बना प्रवासियों को रखा, कर्मियों को सेफ्टी किट नहीं, संक्रमण का खतरा

मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेज के कर्मी कोरोना के डर के बीच काम करने को विवश हैं। कई कॉलेजों को क्वारेंटाइन सेंटर बना दिया गया है। जहां के कर्मी भय के मारे परिसर में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटाते सोमवार को दिखे। आरएस कॉलेज तारापुर को अनुमंडल प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है।

सोमवार तक यहां करीब 100 लोग क्वारेंटाइन किए गए थे। कॉलेज कर्मचारी महासंघ के सचिव एवं हेड क्लर्क अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में प्रवासी यत्र-तत्र घूम रहे हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले लोग परिसर के अंदर जहां-तहां थूकते भी हैं। बिना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सैनिटाइजेशन और मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर जैसे सुरक्षात्मक उपकरण के बिना काम करना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल प्रशासन की ओर से कैंपस के अंदर किसी प्रकार का बैरिकेडिंग भी नहीं किया गया है। जिसकी वजह से प्रवासी लोग स्थानीय प्रशासन का प्रतिनिधि समझ शिकायत करने इस कार्यालय में चले आते हैं। वे लोग दहशत और और असुरक्षा के बीच कार्य करने को विवश हैं।

प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने बैरिकेडिंग की बात कही थी। मगर ऐसा नहीं किया गया। सैनिटाइजेशन व कर्मियों के लिए सुरक्षात्मक उपाय किए जाने के बारे में वो मौन रह गए। विवि के 500 मीटर के दायरेे में पिछले दिनों 4 कोरोना पॉजिटिव का अलर्ट आरोग्य सेतु पद दिखने से मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी। दरअसल विवि से कुछ ही दूरी पर क्वारेंटाइन सेंटर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Colleges become quarantine, keep migrants, personnel do not have safety kit, risk of infection

https://ift.tt/2ZgXbRi
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot